ताज़ा-ख़बर

राखा कॉपर छठ घाट की बदहाली दूर करने की मांग तेज, एसडीओ को ज्ञापन सौंपेगी पूजा कमेटी

रिपोर्ट: VBN News Desk20 घंटे पहलेझारखण्ड

छठ से पहले घाट की सफाई और पहुंच पथ की मरम्मत जरूरी, नदी के बढ़े जलस्तर पर भी जताई चिंता

राखा कॉपर छठ घाट की बदहाली दूर करने की मांग तेज, एसडीओ को ज्ञापन सौंपेगी पूजा कमेटी

रिपोर्ट : सौरभ कुमार

जादूगोड़ा : छठ महापर्व नजदीक आते ही राखा कॉपर छठ पूजा कमेटी ने घाट की बदहाली दूर करने की मांग तेज कर दी है। रविवार को नदी किनारे आयोजित कमेटी की बैठक में छठ घाट की साफ-सफाई, पहुंच पथ की मरम्मत और नदी के बढ़े जलस्तर को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। कमेटी ने इन समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) से मिलकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। बैठक में सदस्यों ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु घाट पर पहुंचते हैं। ऐसे में घाट की समुचित सफाई और वहां तक जाने वाली सड़क की मरम्मत समय रहते कराना जरूरी है। यदि प्रशासन ने जल्द आवश्यक कदम नहीं उठाए तो श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कमेटी के सदस्यों ने नदी का जलस्तर काफी अधिक होने पर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि पानी का स्तर अधिक रहने से छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पूजा की व्यवस्था चुनौतीपूर्ण हो सकती है। इसलिए नदी किनारे आवश्यक सुरक्षा और सुविधाओं की व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित की जानी चाहिए। कमेटी ने जिला प्रशासन से घाट की सफाई, पहुंच पथ की मरम्मत और सुरक्षा संबंधी जरूरी इंतजाम शीघ्र कराने की मांग करने का निर्णय लिया ताकि व्रती सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें। इस दौरान मुख्य रूप से मनोज प्रताप सिंह, शेखर सिंह, सोनू दास, कृष्णा प्रसाद, बसंत गुप्ता, रजनीश कुमार, मृत्युंजय सिंह, अमर सिंह और संतोष गुप्ता समेत कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.