ताज़ा-ख़बर

सम्मान समारोह के बहाने डिप्टी मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह ने दिखाई अपनी ताकत, 34 पार्षदों ने दिया साथ

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary8 घंटे पहलेझारखण्ड

मनोज सिंह का डिप्टी मेयर बनना लगभग तय

सम्मान समारोह के बहाने डिप्टी मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह ने दिखाई अपनी ताकत, 34 पार्षदों ने दिया साथ

मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर निगम चुनाव में वार्ड 23 के निर्विरोध पार्षद रहे मनोज सिंह को डिप्टी मेयर बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। शनिवार को सुमति होटल में आयोजित पार्षदों के सम्मान समारोह में डिप्टी मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह ने अपनी ताकत दिखा दी। उन्होंने मेदिनीनगर निगम के पूरे 35 वार्ड में एक पार्षद विवेकानंद त्रिपाठी को छोड़ सभी को अपने साथ जोड़ लिया। उन्होंने डिप्टी मेयर के प्रत्याशी के रूप में उनके साथ देने के लिए सभी पार्षदों का अभिनंदन किया।

साथ ही अंग वस्त्र व फूल माला देकर सम्मानित किया। मौके पर वार्ड 5 की निर्विरोध पार्षद नीरा देवी ने कहा कि वे पहले ही कह चुकी थी कि उनके बड़े भैया मनोज सिंह डिप्टी मेयर बनेंगे अथवा वे स्वयं बनेंगी। सभी पार्षदों ने एक स्वर से डिप्टी मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह को समर्थन देने का फैसला किया है। मौके पर डिप्टी मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह ने कहा कि मेदिनीनगर नगर निगम के विकास के नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। डिप्टी मेयर पद के लिए उन्हें साथ देने पर सभी पार्षदों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं। ‌सभी ने निर्विरोध रूप से उनके उपर अभूतपूर्व विश्वास जताया है वह उनके राजनीतिक जीवन की केवल एक उपलब्धि नहीं बल्कि एक ऐसी अमूल्य निधि है जिसे वे हमेशा अपनी सर आंखों पर सजाकर रखेंगे। सभी का सहयोग व विश्वास इस बात का प्रमाण है कि वे सभी मेदिनीनगर की प्रगति के लिए एकमत हैं। पार्षदों को भरोसा दिलाया। कहा- मैं आप सभी को यह वचन देता हूं कि आपके द्वारा सौंपे गए उत्तरदायित्व की मर्यादा व विश्वास की रक्षा करना मेरा परम धर्म होगा। सभी मिलकर मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में 'विकास व विश्वास' का एक ऐसा पारदर्शी वातावरण कायम करेंगे, जहां विकास की किरणें अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें। उन्होंने पार्षद बहन नीरा देवी, छोटे भाई गौतम सिंह उर्फ डब्लू सिंह, राजू तिर्की व गौरव सिंह का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। मौके पर वार्ड 1 की पार्षद मंजू देवी, वार्ड 2 के पार्षद सुनील राम, वार्ड 3 के पार्षद राहुल कुमार, वार्ड 4 की पार्षद बिंदिया देवी, वार्ड 6 की पार्षद आशना पांडेय, वार्ड 7 की पार्षद रीता शुक्ला, वार्ड 8 की पार्षद पुष्पा देवी, वार्ड 9 के पार्षद सोनू कुमार, वार्ड 10 के पार्षद रौशन मेहता, वार्ड 11 की पार्षद कविता देवी, वार्ड 12 के पार्षद अनूप सिंह, वार्ड 13 के पार्षद धीरेंद्र पांडेय, वार्ड 14 की पार्षद संजू सिंह, वार्ड 15 के पार्षद अमित कुमार सिंह उर्फ मिनी सिंह, वार्ड 17 की पार्षद नमिता कुमारी, वार्ड 19 के पार्षद नवीन प्रसाद, वार्ड 20 की पार्षद ममता कुमारी, वार्ड 21 के पार्षद साहेब सिंह, वार्ड 22 की पार्षद नीतू सिंह, 24 वार्ड के पार्षद रौशन कुमार नाग, वार्ड 25 की पार्षद मनीषा कुमारी, वार्ड 26 की पार्षद अख्तरी बेगम, वार्ड 27 की पार्षद कमर याष्मीन, वार्ड 28 के पार्षद सैफुल्लाह खान, वार्ड 29 के निर्विरोध पार्षद नवीन गुप्ता उर्फ लाल बाबू, वार्ड 30 के पार्षद रवि पासवान, वार्ड 31 की पार्षद मुमताज बानो, वार्ड 32 की पार्षद अनीश खातून, वार्ड 33 की पार्षद सोनी कुमारी, वार्ड 34 की पार्षद अर्चना देवी, वार्ड 35 की पार्षद दीपिका कुमारी, वार्ड 16 के पार्षद प्रतिनिधि रविशंकर गुप्ता शामिल थे।

इन्हें भी पढ़ें.