ताज़ा-ख़बर

कपाली ओपी पुलिस की अड्डेबाजी पर बड़ी कार्रवाई, ब्रह्मानंद अस्पताल के पीछे से 3 बाइक जब्त

रिपोर्ट: MANISH 1 घंटे पहलेझारखण्ड

प्रभारी धीरंजन कुमार बोले: नशे और अड्डेबाजी पर लगातार चलेगा अभियान, असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर

कपाली ओपी पुलिस की अड्डेबाजी पर बड़ी कार्रवाई, ब्रह्मानंद अस्पताल के पीछे से 3 बाइक जब्त

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में अड्डेबाजी और नशाखोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को मंगलवार शाम एक बड़ी सफलता मिली। कपाली ओपी अंतर्गत ब्रह्मानंद अस्पताल के पीछे स्थित मैदान में संदिग्ध गतिविधियों और नशेड़ियों की अड्डेबाजी की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई देखते ही वहां मौजूद नशेड़ी अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल तीन मोटरसाइकिल बरामद कर उन्हें कपाली ओपी लाया। बरामद वाहनों की जांच की गई और उनके कागजात तैयार कर अभियोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तीनों मोटरसाइकिलों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग और अड्डेबाजी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशाखोरी, अवैध जमावड़ा और असामाजिक गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धीरंजन कुमार ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर अड्डेबाजी करने वाले और युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम रखी जा सके।

इन्हें भी पढ़ें.