ताज़ा-ख़बर

आदित्यपुर-गम्हरिया के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, नगर आयुक्त से मिले झामुमो नेता केपी सोरेन

रिपोर्ट: MANISH 2 घंटे पहलेझारखण्ड

गम्हरिया बाजार में मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग निर्माण पर बनी सहमति, जनसमस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

आदित्यपुर-गम्हरिया के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, नगर आयुक्त से मिले झामुमो नेता केपी सोरेन

आदित्यपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरीय नेता एवं सिंहभूम सांसद के प्रतिनिधि केपी सोरेन ने शनिवार को आदित्यपुर नगर निगम के नवपदस्थापित नगर आयुक्त एजाज अनवर से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने नगर आयुक्त का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया तथा नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान आदित्यपुर एवं गम्हरिया नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से गम्हरिया बाजार के दुकानदारों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में गम्हरिया बाजार को सुव्यवस्थित करने और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग के निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। नगर आयुक्त एजाज अनवर ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए सहमति जताई और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। सांसद प्रतिनिधि केपी सोरेन ने कहा कि नगर आयुक्त एजाज अनवर एक अनुभवी और दक्ष प्रशासनिक अधिकारी हैं। उनके अनुभव का लाभ आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र की जनता को मिलेगा तथा लंबे समय से लंबित विकास योजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की जाएगी। वहीं नगर आयुक्त एजाज अनवर ने क्षेत्र के सुनियोजित विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा जनहित से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। इस मुलाकात को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें.