ताज़ा-ख़बर

कुकड़ू प्रखंड में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने किया चार योजनाओं का शिलान्यास

रिपोर्ट: MANISH 13 घंटे पहलेझारखण्ड

तालाब जीर्णोद्धार, पुलिया, हाईमास्ट लाइट और चबूतरा निर्माण से बदलेगी ग्रामीण तस्वीर, जनता को मिलेगा सीधा लाभ : मधुश्री महतो

कुकड़ू प्रखंड में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने किया चार योजनाओं का शिलान्यास

कुकड़ू : सरायकेला-खरसावां जिला परिषद की ओर से गुरुवार को कुकड़ू प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में ग्रामीण विकास से जुड़ी चार महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया गया। जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति में इन योजनाओं की आधारशिला रखी और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली योजना के तहत ग्राम पंचायत चौड़ा के ग्राम चौड़ा में इफरान अली के तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया गया। दूसरी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत लेटेमदा के ग्राम टोला मुड़ियाडीह के तालाब के पास दो आरसीसी पुलिया निर्माण तथा ग्राम पंचायत बेरासिसिरुम के टोला खिजुरटाँड़ में गोप के घर के सामने चबूतरा निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। वहीं तीसरी योजना के तहत ग्राम पंचायत चौड़ा के नीचे टोला में इमामबाड़ा के सामने 20×30 फीट के छतनुमा चबूतरे का निर्माण तथा चौथी योजना मस्जिद के सामने चौक पर हाईमास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कहा कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुलिया, चबूतरा, प्रकाश व्यवस्था और जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इन योजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं की गुणवत्ता पर निगरानी रखने और विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील भी की। शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने इन योजनाओं के लिए जिला परिषद उपाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित मांगें अब पूरी होती दिखाई दे रही हैं।

इन्हें भी पढ़ें.