ताज़ा-ख़बर

शिक्षक-अभिभावक बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों की उपस्थिति पर चर्चा

रिपोर्ट: शनिरंजन 1 घंटे पहलेझारखण्ड

बैठक के दौरान प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

शिक्षक-अभिभावक बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों की उपस्थिति पर चर्चा

डुमरी - आरसी बालिका मध्य विद्यालय नवाडीह में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के एचएम सिस्टर बेरनासिया कीड़ो ने की। बैठक का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा करना तथा विद्यालय के समग्र विकास के लिए आवश्यक सुझावों का आदान-प्रदान करना था।

बैठक के दौरान प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का समय पर विद्यालय में नामांकन करे तथा नियमित रूप से विद्यालय भेजने की बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने उन छात्राओं की लंबी अनुपस्थिति पर चिंता व्यक्त की, और अभिभावकों से ऐसी अनुपस्थिति के कारणों पर ध्यान देने और बच्चियों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह किया।

बैठक में छात्राओं की पढ़ाई में शिक्षकों एवं अभिभावकों की साझा जिम्मेदारी पर भी चर्चा की गई। उन्होंने अभिभावकों से घर पर भी बच्चियों के अध्ययन पर ध्यान देने, उन्हें पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने तथा विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। विद्यालय परिसर की स्वच्छता, शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने तथा विद्यालय की आवश्यकताओं के संबंध में अभिभावकों से सुझाव प्राप्त किए गए। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के दस नए सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

आगे एचएम ने सरकार द्वारा जारी विभिन्न शैक्षणिक निर्देशों एवं योजनाओं के अनुपालन की जानकारी भी अभिभावकों को दी। साथ ही बच्चियों द्वारा मोबाइल फोन के अनावश्यक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों से मोबाइल के उपयोग पर निगरानी रखने और बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने का आग्रह किया। बैठक में शिक्षिका दीपिका तिर्की, अल्पना, सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.