ताज़ा-ख़बर

बच्चा चोरी की अफवाहों पर न दें ध्यान, संदिग्ध सूचना मिलते ही पुलिस को दें जानकारी, कानून हाथ में लेने से बचें: नीमडीह थाना

रिपोर्ट: MANISH 2 घंटे पहलेझारखण्ड

सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों पर न करें विश्वास, अफवाह फैलाने और मारपीट करने पर होगी कानूनी कार्रवाई: संतन तिवारी

बच्चा चोरी की अफवाहों पर न दें ध्यान, संदिग्ध सूचना मिलते ही पुलिस को दें जानकारी, कानून हाथ में लेने से बचें: नीमडीह थाना

नीमडीह : सरायकेला-खरसावां जिले में सोशल मीडिया पर बच्चों की चोरी, गुमशुदगी और अपहरण से जुड़ी अफवाहों के तेजी से फैलने के बीच पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। संतन कुमार तिवारी ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली किसी भी सूचना पर बिना सत्यता की जांच किए विश्वास न करें। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चा चोरी से संबंधित कई तरह की खबरें और संदेश तेजी से प्रसारित किए जा रहे हैं जिससे लोगों के बीच भय और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। पुलिस जांच में ऐसे अधिकांश मामलों को अफवाह पाया गया है। थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाना कानूनन अपराध है। वहीं इन अफवाहों के आधार पर किसी व्यक्ति के साथ मारपीट, प्रताड़ना या भीड़ द्वारा हिंसा करना भी गंभीर दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि इस तरह की कोई संदिग्ध सूचना या घटना सामने आती है तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें या आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करें। साथ ही नीमडीह थाना के हेल्पलाइन नंबर 9431706545 पर भी सूचना दी जा सकती है। पुलिस ने कहा कि समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अफवाहों से बचना और सही जानकारी साझा करना सभी की जिम्मेदारी है।

इन्हें भी पढ़ें.