ताज़ा-ख़बर

गांधीनगर अस्‍पताल, सीसीएल में हृदय रोग संबंधी नि:शुल्‍क चिकित्‍सीय शिविर का आयोजन

रिपोर्ट: VBN News Desk4 घंटे पहलेझारखण्ड

यशोदा अस्‍पताल के सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्‍ट डॉ. कश्‍यप व्‍यास सेवा देंगे

गांधीनगर अस्‍पताल, सीसीएल में हृदय रोग संबंधी नि:शुल्‍क चिकित्‍सीय शिविर का आयोजन

सीसीएल के केन्‍द्रीय अस्‍पताल, गांधीनगर, काँके रोड, राँची में शुक्रवार, दिनांक 20.02.2026 को प्रात: 9 बजे से नि:शुल्‍क हृदय रोग संबंधी चिकित्‍सीय शिविर (कार्डियक क्लिनिक) का आयोजन किया जा रहा है। इस चिकित्‍सीय शिविर में यशोदा अस्‍पताल, हैदराबाद के प्रसिद्ध चिकित्‍सक डॉ. कश्‍यप व्‍यास (सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्‍ट) हृदय रोग से ग्रसित मरीजों का जाँच करेंगे एवं चिकित्‍सीय सलाह देंगे।

हृदय रोग से ग्रसित सभी मरीज इस निःशुल्क स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का लाभ उठा सकते हैं। मरीज के पास यदि पुराने ईलाज की रिर्पोट/जाँच के पेपर हों तो उसे अवश्‍य अपने साथ लाये।

सीसीएल द्वारा नियमित तौर पर देश के ख्‍याति प्राप्‍त विशेषज्ञ चि‍कित्‍सकों को आमंत्रित कर विभिन्‍न बीमारियों से संबंधित स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर का उद्देश्‍य है कि जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारी के अत्‍याधुनिक ईलाज की सुविधा उनके घर के निकट ही प्राप्‍त हो सके तथा इससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके।

इन्हें भी पढ़ें.