ट्री मैंन डॉ कौशल ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को शॉल ओंढाकर, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अद्विक प्रताप को घर पहुंचकर दिया आशीर्वाद

मेदिनीनगर (पलामू) : गुरुवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पर्यावरण धर्म गुरु एवं “वन राखी मूवमेंट” के प्रणेता, प्रख्यात पर्यावरणविद “ट्री मैन ऑफ इंडिया” डॉ. कौशल किशोर जायसवाल के बाईपास रोड स्थित केपीजे कंपलेक्स (पर्यावरण भवन) आवास पर पहुंचे। उन्होंने डॉ. कौशल के पौत्र अद्विक प्रताप देव को गोद में लेकर स्नेहिल आशीर्वाद दिया। उल्लेखनीय है कि 20 दिसंबर 2025 को आयोजित जन्मोत्सव समारोह में व्यस्तता के कारण वे शामिल नहीं हो पाए थे।
इस अवसर पर डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने रघुवर दास को शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति-पत्र व स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल व पार्षद के बड़े भाई सह पार्क के अध्यक्ष अरुण कुमार जायसवाल ने पलामू के सांसद वीडी राम को शॉल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। बतातें चलें कि पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर जायसवाल केवल राष्ट्रीय नहीं, अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणविद हैं।
12 फरवरी को अमेरिका व कर्नाटक से पर्यावरणविदों को बुलाकर पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर का उद्घाटन अपने जन्मभूमि डाली के कौशल नगर में कराया था। मौके पर भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार सिंह, अमित तिवारी, अरविंद गुप्ता, प्रभात कुमार भुइयां, किशोर पांडेय, विजय मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
परिवार की ओर से अद्विक प्रताप देव के पिता अरुण कुमार जायसवाल, माता कोमल जायसवाल, दादी सह डाली पंचायत की मुखिया पूनम जायसवाल, चाचा शिल्पा जायसवाल व अन्य परिजन भी मौजूद थे।