अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने नगर निगम क्षेत्र के वोटरों से किया आग्रह
लोकतंत्र का यह महापर्व है.

मेदिनीनगर : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में सभी महिला उम्मीदवार खडी हैं. सभी सम्मानित है. उनकी अपनी हैसियत की सामाजिक, राजीतिक जमात है. शीला बहन जैसी सामाजिक कार्यकर्ता अर्थहीन लोगों की भूख मिटाने का छोटा प्रयास का मुहिम चलाने वाली प्रगतिशील सोच की महिला भी महापौर की उम्मीदवार है. पूर्व में महापौर और अध्यक्ष के पद पर रहनेवाली उम्मीदवार भी है। लोकतंत्र का यह महापर्व है. लेकिन 1980 के बाद से ही जातिवाद और पूंजीवाद के दलदल से लोकतंत्र आहत हो रहा है. लोकतंत्र में जनता की भूमिका गौण हो रही है. 2006 में उतर प्रदेश की राजनीति और वोट की चर्चा करते हुए परमानंद सिंह ने पुस्तक लिखी थी. उसमें वर्णन किया था, जिस देश के पढ़े-लिखे लोग बैल से अपना भविष्य दिखावाते हैं. मिर्गी और फोड़ा भालू से फूंकवा कर अच्छा करवाने में विश्वास करते हैं. वहां के लोग क्या लोकतंत्र को समझ पाएंगे? आगे लिखते हैं कि जैसे ही कोई धनी-मनी उम्मीदवार पैसों का हरा चारा हाथ में लिए दिखता है तो अनपढ़, पढ़े लिखे सभी भैंस की तरह दौड़ पड़ते हैं. इसीलिए तो ऐसे उम्मीदवार जीतने के बाद जनता को अपने भाग्य पर जीने के लिए छोड़ देते हैं। लेकिन जरूरत है नये सोच की. लोकतंत्र की हिफाजत की. आप भी कई वार्ड सदस्यों के साथ महापौर के उम्मीदवार के चयन के बारे में विचार कीजिए.मैंने और मेरे जैसे लोगों ने विचार किया है. नम्रता त्रिपाठी जिनका चुनाव चिन्ह बेंच छाप है, महापौर की उम्मीदवार हैं. नम्रता त्रिपाठी मुखिया पति, वार्ड पति, महापौर पिता और चाचा की मोहताज नहीं है, यह भी पाया कि आपके घर की बेटी ने नम्रता त्रिपाठी जाति,धर्म की खाई के बीच में सेतु है। नौजवान भाइयों और नव युवती बहनों के लिए प्रेरणा स्रोत है. गरीब मां बहनों के लिए एक सबल और व्यावहारिक बेटी है. हमारे जैसे लोगों के लिए स्वच्छ छवि की निडर होकर शानदार इबारत लिखने वाली योग्यता के बल पर निगम क्षेत्र को सुदृढ़ और संवेदनशील बनाने वाली है. लोकतंत्र के यज्ञ में नम्रता त्रिपाठी यजमान है और आप हम सभी पुरोहित है. यज्ञ को सफल बनाना हमारा आपका दायित्व है. नम्रता त्रिपाठी नगर आयुक्त (आइएएस) द्वारा अंग्रेजी- हिंदी में लिखे गए फाइल को तुरंत समझेगी. जरूरत पड़ने पर कानून की किताब देखकर ठोस सलाह, निर्णय तत्काल देने में और विकास की फाइल लिखने में सक्षम है. दौलत अर्जित करना उसका मिशन नहीं है बल्कि निगम क्षेत्र में अपने कार्यों के बदौलत आपका प्यार और मोहब्बत पाना उसका लक्ष्य है. सुख दुख का साथी बना उसकी हॉबी है. आप एक बार बगैर जाति धर्म का ख्याल किया नम्रता त्रिपाठी के बारे में जानने का प्रयास कीजिए तभी अपना कीमती वोट डालिए. यह अपील अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव के डी सिंह (कृष्ण देव सिंह) जो वर्तमान में वार्ड नंबर 15 मेदिनीनगर में रहते हैं एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गणेश रवि ने किया है.