ताज़ा-ख़बर

सहायक अभियंता के सहयोग से महेशपुर डिग्री कॉलेज में हुवा वृक्षारोपण

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार2 घंटे पहलेझारखण्ड

कॉलेज प्रशासन ने जताई खुशी

सहायक अभियंता के सहयोग से महेशपुर डिग्री कॉलेज में हुवा वृक्षारोपण

पाकुड़ । महेशपुर डिग्री कॉलेज के प्रांगण में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता प्रभाकर कुमार तिवारी की ओर से शुक्रवार तीस अशोक का पौध रोपण किया गया। साथ ही उन्होंने कॉलेज को भविष्य में भी सहयोग करने की बात कही। मौके पर उन्होंने कहा कि और भी पेड़ मेरे तरफ से लगाए जाएंगे। उक्त मौके पर मौजूद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मसूद अहमद ने इनके इस महान कार्य की सराहना की। कॉलेज के प्राचार्य ने सहायक अभियंता प्रभाकर तिवारी के पर्यावण और कॉलेज के प्रति समर्पण के भाव की बहुत तारीफ की। साथ ही कॉलेज के प्राध्यापकों भी इनके व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित हुए। वृक्षारोपण से समय प्राध्यापकों में डॉ राकेश कुमार दास, प्रो.सामू सुमन हांसदा,प्रो. प्रणव राज, डॉ शैलेश मिश्रा, प्रो.पिंटू कुमार, प्रो.अमित सोरेंग, डॉ. रामचंद्र राणा, प्रो. जितेंद्र कुमार रजक भी उपस्थित रहें ।सभी ने सहायक अभियंता के इस कार्य की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया ।

इन्हें भी पढ़ें.