चंदवा थाना कांड संख्या 5/26 में कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा आवेदन
कार्रवाई नहीं होने से अभियुक्त का मनोबल काफी बढ़ गया है

Report by Santosh
लातेहार।चंदवा थाना क्षेत्र के ग्राम लुकुईया निवासी कृष्णा लोहरा ने चंदवा थाना में दर्ज कांड संख्या 5/26 में अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होने को लेकर पुलिस अधीक्षक लातेहार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।अपने आवेदन में कृष्णा लोहरा ने बताया कि उनके लिखित आवेदन के आधार पर चंदवा थाना में कांड संख्या 5/26 के तहत बुध बाजार, चंदवा निवासी सचिन कुमार (पिता-बिनोद साव) के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। हालांकि मामला दर्ज होने के बावजूद अब तक अभियुक्त के विरुद्ध किसी प्रकार की ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई नहीं होने से अभियुक्त का मनोबल काफी बढ़ गया है और वह खुलेआम क्षेत्र में घूम रहा है। साथ ही वह धमकी भरे लहजे में कहता है कि “कहाँ तक जाओगे, सब जगह देख लेंगे।” पीड़ित ने यह भी कहा कि अभियुक्त थाना परिसर में भी आना-जाना कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।कृष्णा लोहरा ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि चंदवा थाना में दर्ज कांड संख्या 5/26 में नामजद अभियुक्त सचिन कुमार के विरुद्ध जल्द से जल्द उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।