ताज़ा-ख़बर

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर सरायकेला में निकलेगी एकता यात्रा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और चंपाई सोरेन होंगे शामिल

रिपोर्ट: VBN News Desk6 घंटे पहलेझारखण्ड

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सरायकेला में श्रद्धांजलि सभा, जिला परिषद अध्यक्ष और भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर सरायकेला में निकलेगी एकता यात्रा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और चंपाई सोरेन होंगे शामिल

सरायकेला : भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले में भाजपा द्वारा भव्य एकता यात्रा (यूनिटी मार्च) निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव ने प्रेस वार्ता में बताया कि 19 नवंबर को आदित्यपुर में पदयात्रा निकलेगी जिसका समापन एनआईटी कैंपस में होगा। इसमें सांसद प्रदीप वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान युवाओं को एक भारत-श्रेष्ठ भारत और आत्मनिर्भर भारत के संदेश से जोड़ने का माध्यम बनेगा। 20 नवंबर को चांडिल में रांची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के नेतृत्व में दूसरी एकता पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि यह पदयात्रा राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है। इधर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सरायकेला स्थित बिरसा चौक में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बोदरा ने कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष हमारी पहचान और स्वाभिमान का आधार है। युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरित होना चाहिए। उदय सिंहदेव ने आदिवासी अधिकारों और शिक्षा-संस्कृति के प्रसार में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम में कई स्थानीय प्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें.