लोहरदगा बार में चुनावी माहौल गर्म, मनोज कुमार चौबे के समर्थन में अधिवक्ताओं का शक्ति प्रदर्शन
क्रमांक 41 के सामने “ONE” लिखकर मनोज कुमार चौबे को विजयी बनाने की अपील की गई।

लोहरदगा: आगामी 12 मार्च 2026 को होने वाले State Bar Council चुनाव को लेकर बुधवार को Lohardaga Bar Association परिसर में विशेष बैठक एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता मनोज कुमार चौबे का अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। राज्य में लगभग सात वर्षों के बाद यह चुनाव हो रहा है, जिसमें करीब 100 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान मनोज कुमार चौबे ने अधिवक्ता साथियों को संबोधित करते हुए अपने विचार रखे और अधिवक्ता हितों की रक्षा, कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार तथा लंबित समस्याओं के समाधान का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अवसर मिलता है तो वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ अधिवक्ता समुदाय की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करेंगे।
उनके प्रस्तावक अधिवक्ता श्री माधव प्रसाद, Jharkhand High Court, रांची, ने विश्वास जताया कि पिछले पाँच महीनों से चल रहा व्यापक जनसंपर्क अभियान निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम देगा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के समर्थन और विश्वास के बल पर इस बार परिवर्तन तय है।
बैठक में अधिवक्ताओं ने विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा की और अधिवक्ता कल्याण, सुरक्षा, पेंशन, बीमा एवं अन्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री कुमार चंद्र शेखर, श्री जावेद अली, श्री तरुण कुमार तरुण देवघरिया, अंकित रॉय, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अनुप कुमार डे, श्री जय प्रकाश नारायण सिंह, दीपक कुमार, बिपिन बिहारी दुबे, जेरोम टिग्गा, वरिष्ठ अधिवक्ता री अनिल कुमार पांडेय, बोधनाथ, श्री हनुमंत कुमार, श्री सुमित भगत एवं हेमंत कुमार सिन्हा (अध्यक्ष, लोहरदगा बार एसोसिएशन) सहित अनेक अधिवक्ताओं ने खुलकर समर्थन व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि इस बार अधिवक्ता हित सर्वोपरि रहेगा और सशक्त नेतृत्व का चयन किया जाएगा।