ताज़ा-ख़बर

खेत में काम कर रहे किसान पर गिरी ठनका, पलांडू निवासी किसुन महतो की मौत

रिपोर्ट: VBN News Desk2 दिन पहलेझारखण्ड

बड़कागांव के तलसवार पंचायत में हुई घटना, पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया हजारीबाग सदर अस्पताल

खेत में काम कर रहे किसान पर गिरी ठनका, पलांडू निवासी किसुन महतो की मौत

Ajay Kumar बड़कागांव: बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत तलसवार पंचायत के पलांडू गांव निवासी 50 वर्षीय किसुन महतो की बज्रपात (ठनका) लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसुन महतो दोपहर करीब 3:45 बजे अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच हुई बज्रपात की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसुन महतो को खेत से उनके घर लाया गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस सेवा को सूचना दी गई। ग्रामीणों के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम हेतु हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

इन्हें भी पढ़ें.