ताज़ा-ख़बर

सोशल मीडिया की पहल से असहाय परिवार को मिला आवास, उपायुक्त ने पहुंचकर की मदद

रिपोर्ट: अकरम 8 घंटे पहलेझारखण्ड

ललिता की मार्मिक गुहार पर प्रशासन ने लिया संज्ञान, अंबेडकर आवास योजना के तहत मिला घर; आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन कर बच्चों में बांटी शैक्षणिक सामग्री

सोशल मीडिया की पहल से असहाय परिवार को मिला आवास, उपायुक्त ने पहुंचकर की मदद

चैनपुर/अवसाने पंचायत: सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक गरीब, विकलांग और असहाय परिवार की समस्या का सकारात्मक असर देखने को मिला। परिवार की बच्ची ललिता की मार्मिक अपील पर संज्ञान लेते हुए पलामू के उपायुक्त स्वयं गांव पहुंचे और परिवार की स्थिति का जायजा लिया।

प्रशासन की पहल पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत परिवार को आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की गई। साथ ही खाद्य सामग्री और एक ट्राई साइकिल भी प्रदान की गई। दौरे के दौरान उपायुक्त ने नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया तथा बच्चों के बीच कलम, कॉपी, फल और बिस्कुट का वितरण किया।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, आलोक कुमार, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय सिंह चेरो, मुखिया जितेंद्र यादव, पंचायत समिति सदस्य अनूप सिंह चेरो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। यह घटना सोशल मीडिया की सकारात्मक भूमिका और प्रशासन की संवेदनशीलता का उदाहरण बनी है।

इन्हें भी पढ़ें.