ताज़ा-ख़बर

गढ़वा जिले के किसान सरसों व तीसी की करें खेती, बंपर होगा उत्पादन : डा. डीएन सिंह

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary4 घंटे पहलेझारखण्ड

चना के प्रभेद पूसा 3043 देगा 15-20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज : वैज्ञानिक ई प्रमोद कुमार

गढ़वा जिले के किसान सरसों व तीसी की करें खेती, बंपर होगा उत्पादन : डा. डीएन सिंह

निक्रा परियोजना के तहत क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र चियांकी में बीज वितरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

गढ़वा जिले के चिरौंजिया व सिरहे गांव के 30 किसानों के बीच वितरित किए गए उन्नत प्रभेद के गेंहू, चना, सरसों व तीसी के बीज

मेदिनीनगर (पलामू) : किसान सरसों व तीसी की खेती करें। इसकी खेती करने से किसान संपन्न होंगे। उक्त बातें निक्रा परियोजना के मुख्य वैज्ञानिक डॉ डीएन सिंह ने कही। वे गुरुवार को चियांकी स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र परिसर में निक्रा परियोजना के तहत आयोजित बीज वितरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे। डॉ डीएन सिंह ने कहा कि हम सभी अनाज के मामले में आत्मनिर्भर हो गए हैं। लेकिन दलहन व तिलहन पर आत्मनिर्भर बनना है। उन्होंने कहा कि गढ़वा क्षेत्र में चना व सरसों की खेती का रकवा बढ़ रहा है। यह खुशी की बात है। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

मौके पर वैज्ञानिक ई. प्रमोद कुमार ने किसानों को चना के प्रभेद पूसा 3043 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि सभी बीजों को उपचारित करके ही लगाएं। इससे फसल रोगमुक्त होगा व उपज भी बंपर होगी। मौके पर सह निदेशक डॉक्टर अखिलेश साह ने गेहूं व सरसों के बारे में किसानों को विस्तार से बताया। उन्होंने बीच उपचार, खरपतवार प्रबंधन व सिंचाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आलू में पाल से रोकथाम के बारे में बताया। निक्रा परियोजना के अभिषेक पटेल ने तीसी व सरसों के बारे में किसानों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने लाइन व उचित दूरी सहित उर्वरक को संतुलित मात्रा में छिड़काव करने के बारे में विस्तार से बताया।

मौके पर किसानों को गेहूं का 130 से 140 दिन में तैयार होने वाली व 45 से 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन देने वाले प्रभेद DBW 187, चना का 135 से 140 दिन में तैयार होने वाला व 15 से 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज देने वाला प्रभेद PUSA 3043, सरसों का 115 से 120 दिन में तैयार होने वाली व 12 से 15 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज देने वाली प्रभेद BBM-1 व तीसी का 115 से 120 दिन में तैयार होने वाली व 12 से 15 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज देने वाली DIVYA प्रभेद का बीज वितरित किया गया। मौके पर गढ़वा जिले के चिरौंजिया व सिरहे गांव के कुंता देवी, रामचंद्र महतो, संगीता देवी, संगम महतो सहित 30 किसानों को उक्त प्रभेद के बीज प्रदान किए गए। मौके पर संस्थान के श्रवण यादव, इस्तेयाक आलम व अजय ठाकुर आदि उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.