किसानों को दी गई पायोनियर 27P37 धान की चार विशेषताओं की जानकारी
डंके की चोट पर पायोनियर 27P37 जैसा कोई नहीं:अजीत कुमार रजक

कामेश्वर गुप्ता टण्डवा (चतरा) प्रखंड क्षेत्र के ग्राम खैरिका में कोर्टेवा एग्रीसाइंस द्वारा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कंपनी के जिला प्रतिनिधि निवारण पाण्डेय ने किसानों को बताया कि पायोनियर 27P37 धान 2 नंबर जमीन में सबसे ज्यादा उपज देने वाला हाइब्रिड धान है। यह किसी भी अन्य कंपनी के धान से प्रति एकड़ 3 से 4 क्विंटल ज्यादा उपज देने में सक्षम है। क्षेत्रीय प्रतिनिधि अजीत कुमार रजक ने 27P37 के गुण और विशेषताओं की जानकारी दी। किसानों को फसल प्रबंधन के बारे में भी बताया गया।
पायोनियर 27P37 की 4 बड़ी विशेषताएं: लंबी और वजनदार बालियां,हर मौसम में ज्यादा उपज, 2 नंबर जमीन के लिए बेस्ट ,सबसे ज्यादा उत्पादन,3-4 क्विंटल/एकड़ ज्यादा उपज अन्य हाइब्रिड से बेहतर,चावल की गुणवत्ता सुबह का पका चावल शाम तक खा सकते हैं।गोष्ठी के अंत में 27P37 धान की अच्छी उपज और गाँव की समृद्धि के लिए किसानों द्वारा समृद्धि रैली भी निकाली गई। उपस्थित सम्मानित किसान बिगन यादव, अरबिंद कुमार सिंह, उपकार सिंह, सुलेमान मिया, विरेश्वर सिंह, जब्बार अंसारी, महबूब अंसारी, इसनक मिया, रियाज मिया, गोलू सिंह, विजय सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित थे।