ताज़ा-ख़बर

शराब पीने से इनकार करने पर ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म, आरोपी न्यायिक हिरासत में

रिपोर्ट:  नीरज कुमार2 घंटे पहलेझारखण्ड

मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया और सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

शराब पीने से इनकार करने पर ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म, आरोपी न्यायिक हिरासत में

छतरपुर : छतरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक ससुर ने अपनी ही बहू के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सूत्रों के अनुसार, इसी वर्ष 28 जनवरी को आरोपी ससुर ने घर में बहू को अकेला पाकर पहले उसे शराब पीने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। जब बहू ने शराब पीने से इनकार कर दिया, तो उसने जबरदस्ती करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने पति, सास और परिवार के अन्य सदस्यों को दी। उस समय उसका पति हैदराबाद में मजदूरी करता था। बाद में जब वह घर लौटा तो परिवार के साथ बातचीत कर घर की इज्जत और पारिवारिक प्रतिष्ठा के कारण मामले को दबाने की कोशिश की गई।

लेकिन आरोपी ससुर द्वारा लगातार शराब के नशे में बहू के साथ गाली-गलौज, प्रताड़ना और मारपीट की जाती रही। इससे तंग आकर पीड़िता ने अंततः नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया और सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इन्हें भी पढ़ें.