ताज़ा-ख़बर

गिरिडीह में भाजपा के नवमनोनीत मंडल पदाधिकारियों का सम्मान, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान

रिपोर्ट: Amit Sahay9 घंटे पहलेझारखण्ड

समारोह में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

गिरिडीह में भाजपा के नवमनोनीत मंडल पदाधिकारियों का सम्मान, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान

गिरिडीह: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने अपने आवासीय कार्यालय में बुधवार को गिरिडीह नगर, पचम्बा, पूर्वी भाग और मध्य भाग मंडल के नवमनोनीत पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनसंघ काल के नेता संत कुमार लल्लू और पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा उपस्थित रहे।

समारोह में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं, सभी मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य है, जिसे पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर समर्पित भाव से काम करना है।

पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सम्मान सिर्फ भाजपा ही दे सकती है। सभी कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए लग जाएं ताकि आने वाले चुनावों में पार्टी और मजबूत हो।

इस अवसर पर पूर्व मेयर सुनील पासवान और पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा हमेशा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का काम करती है। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तो वह कार्यकर्ताओं के दम पर है।

कार्यक्रम में विनय सिंह, विनीता कुमारी, महादेव दुबे, अजय रंजन, सुभाष सिन्हा, कामेश्वर पासवान, संगीता सेठ, मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष जय शंकर सिन्हा सिंकू, सदानंद राम, दीपक पंडित, सुनीत सिंह, अनूप सिन्हा, राजेश जायसवाल, मनोज मौर्या, संजीत सिंह पप्पू, मानिक साव, गुड़िया देवी, लक्ष्मी साव, रीना शर्मा, अमित आर्या समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.