ताज़ा-ख़बर

भारत पहुंचा पहला एलपीजी जहाज, पश्चिम एशिया तनाव के बीच आपूर्ति सुरक्षित

रिपोर्ट: VBN News Desk19 घंटे पहलेझारखण्ड

शिवालिक ने 45,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर मुंद्रा पोर्ट पर किया पहुंच, भारतीय नाविक सुरक्षित

भारत पहुंचा पहला एलपीजी जहाज, पश्चिम एशिया तनाव के बीच आपूर्ति सुरक्षित

गांधीनगर, 16 मार्च: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय जहाज शिवालिक एलपीजी कैरियर कतर से 45,000 मीट्रिक टन गैस लेकर सुरक्षित रूप से गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा। यह मात्रा लगभग 32 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है।

शिवालिक ने 14 मार्च को होर्मुज स्ट्रेट पार करते हुए भारत की ओर यात्रा शुरू की थी और सोमवार शाम 5 बजे मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा। यह मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के बीच भारत पहुंचने वाला पहला एलपीजी जहाज है।

शिपिंग मंत्रालय ने बताया कि फारस की खाड़ी में भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं। वर्तमान में वहां 22 भारतीय जहाज और 611 नाविक मौजूद हैं।

इसके साथ ही यूएई से रवाना भारतीय जहाज ‘जग लाडकी’ 81,000 टन कच्चा तेल लेकर 17 मार्च तक भारत पहुंचेगा। सभी नाविकों की सुरक्षा को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें.