ताज़ा-ख़बर

हंगामे के बीच झारखंड विधानसभा में 8,399 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट पेश

रिपोर्ट: VBN News Desk23 घंटे पहलेझारखण्ड

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर विपक्ष का लगातार हंगामा।

हंगामे के बीच झारखंड विधानसभा में 8,399 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट पेश

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को विपक्ष के भारी हंगामे के बीच वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रथम अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। अनुपूरक बजट का कुल आकार 8,399 करोड़ 31 लाख 11 हजार रुपये है।

बजट पेश किए जाने के दौरान विपक्षी सदस्य झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर लगातार नारेबाजी करते रहे। हंगामे के बावजूद वित्त मंत्री ने अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा।

सरकार की ओर से बताया गया कि अनुपूरक बजट पर चालू मानसून सत्र के दौरान विस्तृत चर्चा कराई जाएगी और उसके बाद इसे सदन से पारित कराया जाएगा। इस दौरान विधानसभा की विभिन्न समितियों की रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखी गई।

लगातार हंगामे और विपक्ष के विरोध के कारण विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

इन्हें भी पढ़ें.