ताज़ा-ख़बर

पूर्व सांसद रामदेव राम के बेटे अनिल राम का हुआ निधन

रिपोर्ट: Ashwini kumar Ghai9 घंटे पहलेझारखण्ड

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लेकर भाजपा तक के सफर में उन्होंने विभिन्न दायित्वो का निर्वहन किया।

पूर्व सांसद रामदेव राम के बेटे अनिल राम का हुआ निधन

मेदिनीनगर (पलामू) : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पलामू जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद रामदेव राम के पुत्र अनिल राम का निधन हो गया है। वे 60 वर्ष के थे। वे अपने पीछे पत्नी व दो पुत्र छोड़कर इस दुनिया से विदा हो गए। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लेकर भाजपा तक के सफर में उन्होंने विभिन्न दायित्वो का निर्वहन किया। एक कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते रहे हैं। उनके निधन से भाजपा परिवार मर्माहत है। उनके निधन की खबर सुनते ही अंतिम दर्शन , श्रद्धांजलि व शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए शाहपुर स्थित उनके आवास पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं लगातार जाना - आना जारी है।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष परशुराम ओझा ने कहा कि स्व अनिल राम सरल एवं मृदु स्वभाव के व्यक्ति थे। हमेशा पार्टी व समाज की सेवा की। पलामू भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय अनिल राम अपने पूरे राजनीतिक जीवन में छल कपट से दूर रहकर गरीब व असहाय को मदद पहुंचने का अथक प्रयास किया।

शोक व्यक्त करने वालों में श्याम नारायण दुबे, प्रेम सिंह, विपिन बिहारी सिंह, अमलेश्वर दुबे, मनोज सिंह, विभाकर नारायण पांडे, प्रफुल्ल सिंह, नरेंद्र पांडे, विजय आनंद पाठक, जय दुबे, शिवकुमार मिश्रा, विजय ओझा, परमानंद चौबे, उदय शुक्ला, अजय तिवारी, प्रदीप सिन्हा, सुनील पासवान, अरविंद सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय, अभिमन्यु तिवारी, अरविंद गुप्ता, धीरेंद्र दुबे, कृष्ण गुप्ता, सरवन गुप्ता, छोटू सिन्हा सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

इन्हें भी पढ़ें.