ताज़ा-ख़बर

गम्हरिया प्रखंड को मिला प्रधानमंत्री लोक प्रशासन में उत्कृष्टता पुरस्कार, देश में पहला स्थान

रिपोर्ट: MANISH 19 दिन पहलेदेश

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे सम्मानित

गम्हरिया प्रखंड को मिला प्रधानमंत्री लोक प्रशासन में उत्कृष्टता पुरस्कार, देश में पहला स्थान

सरायकेला-खरसावाँ : जिले के गम्हरिया प्रखंड ने पूरे देश में झारखंड का नाम रोशन करते हुए प्रधानमंत्री लोक प्रशासन में उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 प्राप्त किया है। यह सम्मान एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम श्रेणी के तहत देश के टॉप 5 प्रदर्शनशील आकांक्षी प्रखंडों को दिया जा रहा है जिसमें गम्हरिया को प्रथम स्थान मिला है। यह पुरस्कार 21 अप्रैल 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सिविल सेवा दिवस समारोह के दौरान स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से प्रदान किया जाएगा। गम्हरिया प्रखंड की ओर से यह पुरस्कार सरायकेला-खरसावाँ के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ग्रहण करेंगे। नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की शुरुआत 7 जनवरी 2023 को की गई थी, जिसका उद्देश्य देश के 500 पिछड़े प्रखंडों में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बुनियादी ढाँचा और सुशासन जैसे पाँच प्रमुख क्षेत्रों में सुधार के जरिए समग्र विकास सुनिश्चित करना है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों, कर्मियों एवं जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया है और जिले में सेवा की गुणवत्ता और समग्र विकास को निरंतर गति देने की प्रतिबद्धता जताई है। यह पुरस्कार सिर्फ गम्हरिया ही नहीं पूरे झारखंड के लिए गौरव का क्षण है।

इन्हें भी पढ़ें.