ताज़ा-ख़बर

टांगीनाथ धाम के मुख्य पुजारी गणेश बैगा का ट्रैक्टर दुर्घटना में दुखद निधन, क्षेत्र में छाया शोक

रिपोर्ट: VBN News Desk8 घंटे पहलेझारखण्ड

गणेश बैगा टांगीनाथ धाम के प्रमुख पुजारी होने के साथ-साथ बैगा समाज के एक सम्मानित प्रतिनिधि थे।

टांगीनाथ धाम के मुख्य पुजारी गणेश बैगा का ट्रैक्टर दुर्घटना में दुखद निधन, क्षेत्र में छाया शोक

डुमरी: भीम प्रसाद की रिपोर्ट

डुमरी प्रखंड अंतर्गत मझगांव पंचायत स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल टांगीनाथ धाम के मुख्य पुजारी गणेश बैगा का शुक्रवार को एक दर्दनाक ट्रैक्टर दुर्घटना में निधन हो गया। इस दुखद समाचार से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। धार्मिक श्रद्धालुओं, स्थानीय ग्रामीणों और बैगा समुदाय में गहरा दुःख व्याप्त है।

घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, गणेश बैगा शुक्रवार को साप्ताहिक हाट में खरीदारी करने के बाद ट्रैक्टर के पिछले हिस्से (पाटा) पर खड़े होकर लौट रहे थे। उसी दौरान ट्रैक्टर की गति बढ़ने से वे असंतुलित होकर नीचे गिर पड़े। दुर्भाग्यवश, ट्रैक्टर का पिछला पहिया उनके कमर के ऊपर से गुजर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना होते ही मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्परता से डुमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परंतु गुमला पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। गुमला अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

धार्मिक-सामाजिक क्षति गणेश बैगा टांगीनाथ धाम के प्रमुख पुजारी होने के साथ-साथ बैगा समाज के एक सम्मानित प्रतिनिधि थे। उनके निधन से जहां टांगीनाथ धाम की धार्मिक गतिविधियों को गहरा झटका लगा है, वहीं पूरे बैगा समाज में मातम छा गया है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, अब कुछ समय तक पूजा-पाठ स्थगित रहेगा।

क्षेत्र में शोक का माहौल गणेश बैगा के असामयिक निधन से टांगीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालु, स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि सभी स्तब्ध हैं। लोगों ने इस घटना को अपूरणीय क्षति बताया है। टांगीनाथ धाम में श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

श्रद्धांजलि और प्रशासनिक संवेदना स्थानीय प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने गणेश बैगा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उनके परिवार को हरसंभव सहायता देने की बात कही जा रही है। 26.jpg गणेश बैगा की सरलता, धार्मिक आस्था और समाज सेवा के लिए उन्हें लंबे समय तक याद किया जाएगा।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दे।

इन्हें भी पढ़ें.