ताज़ा-ख़बर

हेसातू गांव में नव निर्मित शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना सह यज्ञ कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित

रिपोर्ट: अभय कुमार7 घंटे पहलेझारखण्ड

सह-कोषाध्यक्ष के रूप में संतोष प्रसाद गुप्ता और मीडिया प्रभारी के रूप में रामसहाय सिंह का चयन हुआ।

हेसातू गांव में नव निर्मित शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना सह यज्ञ कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित

मनिका। मनिका प्रखंड अंतर्गत हेसातू गांव में नव निर्मित शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना सह यज्ञ कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केदार प्रसाद गुप्ता ने की। बैठक में सर्वसम्मति से “यज्ञ पूजा समिति हेसातू” का गठन किया गया, जिसमें अजय कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, रमेश प्रसाद गुप्ता और रंजीत कुमार रंजन को उपाध्यक्ष, मुकेश प्रसाद गुप्ता को सचिव, सुदेश्वर सिंह को सहसचिव तथा गोपाल कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सह-कोषाध्यक्ष के रूप में संतोष प्रसाद गुप्ता और मीडिया प्रभारी के रूप में रामसहाय सिंह का चयन हुआ।

मुख्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राहुल कुमार गुप्ता, सीताराम सिंह, नागेंद्र यादव, अवधेश यादव, शिवरतन सिंह, महेंद्र सिंह, दिलीप तुरी, बिहारी तुरी, मुकेश सिंह, गुड्डू साव, ताराचंद प्रजापति, ननदेव सिंह और अखिलेश भुइंया का नाम शामिल किया गया।

यज्ञ पूजा समिति के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि यज्ञ कार्य करवाना अत्यंत पुनीत और धार्मिक कार्य है। इसके सफल आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों और ग्रामीणों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि सभी लोग इस पावन आयोजन में भाग लेकर धार्मिक एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करें।

इन्हें भी पढ़ें.