ताज़ा-ख़बर

उपनगर आयुक्त पारुल सिंह की पहल से टला विवाद, जल्द शुरू होंगे रुके हुए विकास कार्य

रिपोर्ट: MANISH 11 घंटे पहलेझारखण्ड

पारुल सिंह के आश्वासन पर पूर्व पार्षदों को भरोसा, विकास कार्यों को लेकर बैठक में बनी सहमति

उपनगर आयुक्त पारुल सिंह की पहल से टला विवाद, जल्द शुरू होंगे रुके हुए विकास कार्य

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम में पिछले दिनों निगम और आयुक्त की कार्यशैली को लेकर पूर्व पार्षदों द्वारा शुरू किए गए आमरण अनशन का समाधान उपनगर आयुक्त पारुल सिंह की पहल से निकल आया। उपायुक्त और उपनगर आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद पूर्व पार्षदों ने सशर्त रूप से अनशन समाप्त किया था। इसी संदर्भ में सोमवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता स्वयं उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने की। बैठक में पूर्व पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को विस्तार से रखा और शीघ्र समाधान की मांग की। इस पर उपनगर आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घाटशिला उपचुनाव के कारण लागू आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद रुके हुए टेंडर जारी किए जाएंगे और विकास कार्यों की गति तेज होगी। बैठक में उपस्थित पूर्व पार्षदों ने कहा कि पारुल सिंह ने जिस संवेदनशीलता और गंभीरता से उनकी बात सुनी उससे यह भरोसा जगा है कि अब समस्याओं का समाधान अवश्य होगा। हालांकि उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि फिर से उनकी उपेक्षा हुई तो वे पुनः भू-हड़ताल या आमरण अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे। पारुल सिंह के नेतृत्व में इस संवादात्मक बैठक को निगम क्षेत्र में सकारात्मक प्रशासनिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें.