ताज़ा-ख़बर

देविशिका एचपी गैस एजेंसी में हुआ गैस वितरण, 400 उपभोक्ताओं को मिला लाभ

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

एमओ विक्रम पाण्डेय के देखरेख मे वितरण किया गया गैस सिलेंडर

देविशिका एचपी गैस एजेंसी में हुआ गैस वितरण, 400 उपभोक्ताओं को मिला लाभ

By Mansih Sinha चौपारण(हजारीबाग): प्रखंड क्षेत्र में स्थित देविशिका एचपी गैस एजेंसी में एमओ विक्रम पाण्डेय के नेतृत्व में गैस सिलेंडर का वितरण किया गया। इस दौरान जिन उपभोक्ताओं का ओटीपी प्राप्त हो चुका था, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। कुल मिलाकर लगभग 400 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर वितरित किया गया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।

गैस वितरण को लेकर सुबह से ही एजेंसी परिसर में उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखी गई। लोग अपने-अपने सिलेंडर लेने के लिए सुबह से लाइन में खड़े रहे। बढ़ती गर्मी के बीच भी उपभोक्ताओं ने धैर्य बनाए रखा और अपनी बारी का इंतजार किया। इस मौके पर एमओ विक्रम पाण्डेय ने बताया कि पारदर्शिता और व्यवस्थित तरीके से गैस वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

जिन उपभोक्ताओं को ओटीपी प्राप्त हुआ है, उन्हें ही सिलेंडर दिया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी इसी तरह नियमित रूप से गैस वितरण किया जाएगा। वहीं, उपभोक्ताओं ने गैस वितरण व्यवस्था को संतोषजनक बताया, हालांकि भीड़ अधिक होने के कारण कुछ लोगों को इंतजार करना पड़ा। प्रशासन द्वारा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए थे, जिससे वितरण कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इन्हें भी पढ़ें.