JPSC-JSSC पेपर लीक मामला मे अभय तिवारी के साले गौरव-सौरभ पंडित भी जांच के दायरे में, पुलिस कर रही तलाश
विकास पांडे की स्कूल में बायोमेट्रिक उपस्थिति की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं।

गिरिडीह : JPSC और JSSC परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच अब और तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियां अब मामले के मुख्य आरोपी अभय तिवारी उर्फ मनोज तिवारी के दोनों सालों गौरव पंडित और सौरभ पंडित से भी पूछताछ करने की तैयारी में हैं।
सूत्रों का कहना है कि एजेंसियां दोनों के संभावित संपर्क, कॉल डिटेल और मामले से जुड़े लेन-देन को खंगाल रही हैं। दोनों के फरार होने की भी चर्चा है और उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इससे पहले जांच टीम ने बेंगाबाद के हथबोर गांव स्थित अभय तिवारी के ससुराल में छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान अभय के ससुर विकास पांडे को पूछताछ के लिए रांची ले जाया गया था। सूत्रों के मुताबिक बाद में उन्हें छोड़ दिया गया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विकास पांडे की स्कूल में बायोमेट्रिक उपस्थिति की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं। गौरव और सौरभ पंडित का नाम सामने आने से अब जांच का दायरा और बढ़ गया है। उनकी भूमिका जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल सभी की नजर सीआईडी की आधिकारिक रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी है।