गिरिडीह विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन
पूरे झारखंड में शोक की लहर

गिरिडीह: झारखंड के लिए अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति। गिरिडीह के विधायक सह राज्य सरकार के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी का देर रात करीब 2:30 बजे गिरिडीह के निजी अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
विधायक प्रतिनिधि कृष्ण मुरारी ने निधन की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि रात में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
श्री सोनू के निधन की खबर से पूरे गिरिडीह जिले सहित पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा मातम है। उनका आकस्मिक जाना झारखंड मुक्ति मोर्चा और राज्य की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति! भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
मंत्री जी के विधायक प्रतिनिधि का व्यान: पारिवारिक बयान एवं अंतिम संस्कार की जानकारी प्रतीक्षित है।_