स्वर्णकार संघ ने प्रभु सोनी को पांकी, तरहसी व मनातू के प्रखंड अध्यक्ष से हटाया
जिला कमिटी के लिए गए निर्णय की बाबत रांची के महासम्मेलन में प्रभु सोनी को भाग लेना था। लेकिन संगठन के निर्णय को जानबूझकर नजरअंदाज किया।

मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष धनंजय सोनी ने पांकी, तरहसी व मनातू के संयुक्त प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभु सोनी को संघ से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने या फैसला प्रभु सोनी के संघ के प्रति निष्क्रियता को देखते हुए लिया है।
उन्होंने कहा है कि पिछले दोनों जिला कमिटी के लिए गए निर्णय की बाबत रांची के महासम्मेलन में प्रभु सोनी को भाग लेना था। लेकिन संगठन के निर्णय को जानबूझकर नजरअंदाज किया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से प्रखण्ड कमेटी को भंग कर दिया है। साथ ही प्रभु सोनी को प्रखण्ड अध्यक्ष पद से पदमुक्त कर दिया है। उन्होंने संघ के मुख्य संरक्षक शिवशंकर प्रसाद सोनी को प्रखण्ड अध्यक्ष के चुनाव होने तक कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्य करने की जवाबदेही सौंपी है।