ताज़ा-ख़बर

सरकार के नियमों की रायडीह में उड़ रही है धज्जियां

रिपोर्ट: VBN News Desk221 दिन पहलेझारखण्ड

वन्य जीवों की रक्षा के लिए सरकार द्वारा वन्य अशरानी क्षेत्रों से संचालित ईट भट्ठा, क्रेशर, पत्थर खदान को बंद कर दिया है

सरकार के नियमों की रायडीह में उड़ रही है धज्जियां

रायडीह। रायडीह प्रखंड में कई वर्षो से अवैध बंगले ईट भट्ठे का संचालन किया जा रहा है। जिससे वातावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है। वन्य जीवों की रक्षा के लिए सरकार द्वारा वन्य अशरानी क्षेत्रों से संचालित ईट भट्ठा, क्रेशर, पत्थर खदान को बंद कर दिया है फिर भी गुमला जिला के रायडीह प्रखंड के कुछ गांवों में अवैध बंगले ईट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है और ईटो का व्यापार किया जा रहा है।

इसको देखते हुए भी वन्य अशरनी क्षेत्र के कर्मचारी आंख बंद कर सोए हुए है।अवैध रूप से बांग्ला ईंट भट्ठों का संचालन हो रहा है, इनमें किसी के पास पर्यावरण विभाग की एनओसी नहीं है। इससे एक ओर पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं सरकार को राजस्व की भी हानि हो रही है। इन अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठे पर कार्रवाई नहीं हो रही है इससे यह प्रतीत होता है को प्रखंड और जिले के पदाधिकारी भी मिले हुए है।

इन्हें भी पढ़ें.