ताज़ा-ख़बर

पांचवां झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 का भव्य आयोजन 15 से 21 दिसंबर तक

रिपोर्ट: MANISH 64 दिन पहलेमनोरंजन

क्लोजिंग सेरेमनी में बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका सपना अवस्थी, जिन्होंने "छैंया-छैंया" और "मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने" जैसे हिट गाने गाए हैं, विशेष प्रस्तुति देंगी

पांचवां झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 का भव्य आयोजन 15 से 21 दिसंबर तक

जमशेदपुर : पांचवां झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-अंतरराष्ट्रीय 2024 का आयोजन 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक जमशेदपुर में किया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत 15 दिसंबर को शाम 5 बजे श्रीनाथ कॉलेज में चेयरमैन सुखदेव महतो द्वारा उद्घाटन समारोह के साथ होगी। 16-18 दिसंबर सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक श्रीनाथ कॉलेज में विभिन्न फिल्मों का प्रदर्शन होगा। 19-20 दिसंबर को फिल्म प्रसारण माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक होगा तथा 21 दिसंबर को महोत्सव की क्लोजिंग सेरेमनी एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित की जाएगी।

सेरेमनी में विशेष आकर्षण

क्लोजिंग सेरेमनी में बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका सपना अवस्थी, जिन्होंने "छैंया-छैंया" और "मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने" जैसे हिट गाने गाए हैं, विशेष प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा, मशहूर अभिनेता मुकेश एस भट्ट, जिन्होंने "मिर्जापुर" और "एमएस धोनी" जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है, भी मौजूद रहेंगे। प्रेसवार्ता में महोत्सव के संस्थापक संजय सतपथी, संरक्षक पूरबी घोष, और संस्थापक संरक्षक राजू मित्रा ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। महोत्सव में विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और फिल्म जगत के चर्चित चेहरों की उपस्थिति दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र होगी।

इन्हें भी पढ़ें.