आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक पर DIGI Mart का भव्य शुभारंभ, एक छत के नीचे मिलेंगे प्रमुख ब्रांडों के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण
घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदारी का नया ठिकाना बना DIGI Mart, उद्घाटन पर चुनिंदा उत्पादों में 50% तक की छूट

आदित्यपुर-1 स्थित आकाशवाणी चौक पर रविवार को आधुनिक इलेक्ट्रिकल और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों से सुसज्जित नए शोरूम DIGI Mart का भव्य उद्घाटन हुआ। शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर निगम के उपमहापौर अंकुर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पुरेंद्र नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। स्थानीय उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्थापित इस आधुनिक मार्ट में विभिन्न प्रतिष्ठित ब्रांडों के घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, दैनिक उपयोग के गैजेट्स और इलेक्ट्रिकल उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए जाएंगे। शोरूम प्रबंधन के अनुसार, ग्राहकों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
उद्घाटन पर विशेष डिस्काउंट ऑफर
DIGI Mart के शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष डिस्काउंट सेल शुरू की गई है। इसके तहत चुनिंदा उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक की छूट के साथ आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे हैं। प्रबंधन को उम्मीद है कि नए शोरूम के शुरू होने से आदित्यपुर और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदारी के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा। शोरूम के उद्घाटन समारोह में कंपनी के डायरेक्टर जनार्दन कुमार सहित कई राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें कांग्रेस पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष राम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बैजू कुमार, राजेश कुमार, अजीत कुमार, डी.एन. सिंह, संजय सिंह, सकला मार्डी, संजय कुमार, बिन्देश्वरी सिंह, शंभू चौधरी और कन्हैया प्रमुख रूप से शामिल थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और ग्राहकों ने भाग लिया। नए शोरूम के उद्घाटन से क्षेत्र में आधुनिक घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।