ताज़ा-ख़बर

एनआईटी जमशेदपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सत्यनिष्ठा शपथ और प्रभात फेरी, भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र का संदेश

रिपोर्ट: MANISH 5 घंटे पहलेझारखण्ड

सरदार पटेल की जयंती पर एनआईटी जमशेदपुर में एकता व ईमानदारी का संकल्प, NSS ने आयोजित किए कार्यक्रम

एनआईटी जमशेदपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सत्यनिष्ठा शपथ और प्रभात फेरी, भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र का संदेश

आदित्यपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सुबह 7 बजे सत्यनिष्ठा शपथ एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र की एकता और अखंडता में सरदार पटेल के अतुलनीय योगदान को स्मरण करने के साथ विद्यार्थियों एवं संस्थान समुदाय में राष्ट्रीय एकता, सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना था। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार, कुलसचिव (प्रभारी) प्रो. सरोज कुमार सारंगी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अशोक कुमार, योजना एवं विकास अधिष्ठाता प्रो. शशि भूषण, मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रो. वीरेन्द्र कुमार तथा NSS समन्वयक डॉ. जयेंद्र कुमार उपस्थित रहे। सत्यनिष्ठा शपथ के दौरान संस्थान के सदस्यों ने सार्वजनिक और व्यक्तिगत जीवन में नैतिक मूल्यों, पारदर्शिता तथा जवाबदेही बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं प्रभात फेरी के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व और भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और संस्थान समुदाय को राष्ट्रहित में ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन के माध्यम से सरदार पटेल के विचारों और आदर्शों को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। एनआईटी जमशेदपुर का राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ ऐसे आयोजनों के जरिए विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सतर्कता, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

इन्हें भी पढ़ें.