गम्हरिया में धूमधाम से मनी गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा आयोजन, बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा सभी का मन

सरायकेला-खरसावां : गम्हरिया बांग्ला भाषा-भाषी समन्वय समिति की ओर से रविवार को गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक स्थित होटल पारस प्रांगण में गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक और उत्सवमय बना दिया। समारोह में गम्हरिया स्थित संभव अकैडमी के बच्चों ने नृत्य और गायन की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में बंगाली संस्कृति, साहित्य और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। समिति के अध्यक्ष राजू चौधरी ने कहा कि गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर केवल बंगाली समाज ही नहीं बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक पहचान हैं। उनकी रचनाएं आज भी समाज को शिक्षा, मानवता और भाईचारे का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अंकुर पॉल, सचिव सुधांशु सरकार, कोषाध्यक्ष अमित चौधरी, रूपेश गोराई, बारिन मालिक, प्रणव बप्पी घोष, नरेंद्र चौधरी, सविता बॉक्सी सहित बड़ी संख्या में बंगला भाषा-भाषी समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।