दिल्ली में अर्जुन मुंडा की उपस्थिति में एएआई और एमिटी यूनिवर्सिटी के बीच ऐतिहासिक एमओयू
भारतीय तीरंदाज़ों को मिलेगा खेल के साथ शिक्षा का मौका

दिल्ली : शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) अध्यक्ष श्री अर्जुन मुंडा की उपस्थिति में भारतीय तीरंदाजी संघ और एमिटी विश्वविद्यालय के बीच एक महत्वपूर्ण सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता भारतीय तीरंदाज़ों के सर्वांगीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है। इस एमओयू के तहत चैंप्स स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की जाएगी जिसका उद्देश्य सीनियर, जूनियर और पैरा तीरंदाज़ों को न केवल उच्च स्तरीय प्रशिक्षण व प्रतिस्पर्धा के अवसर देना है बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी प्रदान करना है। अर्जुन मुंडा ने इस अवसर पर कहा कि यह पहल तीरंदाज़ों को मैदान के साथ-साथ शिक्षा में भी उत्कृष्टता हासिल करने में मदद करेगी। यह खेल और शिक्षा के समन्वय का एक नया आदर्श स्थापित करेगा जिससे खिलाड़ी भविष्य में बहुआयामी सफलता प्राप्त कर सकेंगे।