ताज़ा-ख़बर

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

रिपोर्ट: VBN News Desk47 मिनट पहलेझारखण्ड

रजरप्पा मंदिर पूजा करने जा रहे थे बिहार के श्रद्धालु, अज्ञात वाहन से टकराई स्कॉर्पियो

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर पैंकी के समीप शनिवार देर रात करीब दो बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार 13 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार बिहार के नालंदा जिले के जंघरों गांव के 14 लोग स्कॉर्पियो से रामगढ़ स्थित रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। इसी दौरान पैंकी के समीप उनकी गाड़ी की एक अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत और कुजू थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल का गंभीर स्थिति में इलाज जारी है। इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के गांव और परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इन्हें भी पढ़ें.