मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला अपने पति की शादी कस्टमर से कराकर ठगे थे 6 लाख
पति पत्नी दोनों गिरफ्तार

पति-पत्नी ने मिलकर की थी धोखाधड़ी
सकरी थाना क्षेत्र की पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुर:-छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक अजीब व गरीब मामला सामने आया है। आप लोगों को बता दें आरोपी महिला मैरिज ब्यूरो चलाती है। एक युवती अपने लिए उचित वर तलाश रही थी। आरोपी महिला ने अपने पिता को दूल्हे के रूप में पेश कर शादी करवा दी। शख्स पूरे 11 माह पराई महिला के साथ रहा। बिलासपुर के सकरी क्षेत्र में मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने अपने पति की शादी अपने ही कस्टमर से करा दी। इसके 11 महीने बाद पति-पत्नी युवती से छह लाख लेकर भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। सकरी टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि शिवरीनारायण क्षेत्र में रहने वाली युवती अपनी शादी के लिए योग्य वर की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान मैरिज ब्यूरो चलाने वाली चित्रा चौधरी से हुई। उसने अपनी शादी के लिए जुलाई 2024 में चित्रा से संपर्क किया। तब चित्रा ने अपने ही पति संजय चौधरी की तस्वीर उसे दिखाई। मैरिज ब्यूरो वाली की बातों में आकर युवती शादी करने के लिए राजी हो गई। इसके बाद दोनों की शादी धार्मिक स्थल में ले जाकर कराई गई। शादी के बाद संजय युवती को लेकर हरियाणा के हिसार ले गया। वहां पर करीब 11 महीने साथ रहने के बाद उसे अपने पति पर शक हुआ। उसने अपने पति का मोबाइल खंगाला तब पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया। इस बीच चित्रा और उसके पति युवती से छह लाख रुपये लेकर भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित चित्रा और उसके पति संजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।