ताज़ा-ख़बर

दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित कर सुसाइड करने पर मजबूर करने वाला पति गिरफ्तार

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

यह मामला पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के सुशीगंज से जुड़ा हुआ है। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने इसकी पुष्टि की।

दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित कर सुसाइड करने पर मजबूर करने वाला पति गिरफ्तार

पलामू। दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने से तंग आकर एक महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। बेटी की मौत होने पर पिता ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार किया और मंगलवार दोपहर दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह मामला पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के सुशीगंज से जुड़ा हुआ है। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने इसकी पुष्टि की।

एसपी के अनुसार लातेहार के बरवाडीह थाना क्षेत्र के मंगरा गांव के प्रेम परहिया की पुत्री सुषमा कुमारी की शादी वर्ष 2020 में छतरपुर सुशीगंज के धर्मेन्द्र परहिया पिता सुखाड़ी परहिया से हुई थी। शादी के समय सामर्थ के अनुसार दान दहेज दिया गया था, लेकिन धर्मेन्द्र परहिया (दामाद) एक लाख रूपए और मोटरसाइकिल के लिए अक्सर सुषमा को प्रताड़ित करता था। परेशान होकर सुषमा ने जहर खा ली थी। इलाज के दौरान एमएमसीएच में उसकी मौत हो गयी।

पिता के बयान पर छतरपुर थाना में 15 जनवरी को कांड संख्या 4/26 धारा 80(2) बीएनएस दर्ज किया गया। दहेज हत्या जैसे गंभीर अपराध को लेकर एसपी ने आरोपित को जल्द पकड़ने का निर्देश दिया था। छतरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार को सुशीगंज से धर्मेन्द्र परहिया को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कार्रवाई टीम में अनुसंधनकर्ता धर्मवीर कुमार यादव और जवान शामिल थे।

इन्हें भी पढ़ें.