ताज़ा-ख़बर

वार्ड संख्या 15 में शुद्ध पेयजल को नल से हर घर पहुंचाने का किया हूं संकल्प : प्रमोद सिंह पिंटू

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary5 घंटे पहलेझारखण्ड

प्रमोद सिंह उर्फ पिंटू द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान में बढ़ता जा रहा कारवां

वार्ड संख्या 15 में शुद्ध पेयजल को नल से हर घर पहुंचाने का किया हूं संकल्प : प्रमोद सिंह पिंटू

मेदिनीनगर (पलामू) : वार्ड संख्या 15 पूरे मेदिनीनगर क्षेत्र के ड्राई जोन में आता है। गर्मी में वार्ड के अधिकतर व्यक्ति शहर छोड़ कर अपने संबंधित गांव में चले जाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। वार्ड की जनता ने मुझे वार्ड पार्षद बनाया तो मैं हर घर नल से शुद्ध पेयजल दिलाने का काम करूंगा। उक्त बातें समाजसेवी प्रमोद सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने कही । वे वार्ड संख्या 15 में प्रतिदिन जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से अपना संकल्प दोहरा रहे हैं।

कहा कि वार्ड संख्या 15 में नए जुड़े वार्ड की स्थिति बहुत ही खराब है। बरसात के दिनों में पानी जमा होने से लोगों का आना-जाना मुश्किल से हो जाता है। नाली की समस्या काफी खराब है। सड़क की स्थिति काफी जर्जर है। उन्होंने कहा कि पूर्व के वार्ड के जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों को ठगने का काम किया है। केवल व केवल अपना विकास किया है। बार-बार घर घर पानी पहुंचाने का वायदा कर वोट मांगा लेकिन किसी घर में पानी नहीं पहुंचा।

कहा कि पुणः पानी के नाम पर वोट मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि काली मंदिर के नीचे जाने वाली सड़क काफी जर्जर है। इन सभी समस्याओं से क्षेत्र के नागरिक बड़े ही परेशान हैं। क्षेत्र के अधिकांश नागरिकों ने उन्हें चुनाव मैदान में उतरने को विवश किया है। उन्होंने कहा कि इस बार क्षेत्र की जनता ने उन्हें चुनाव जीताने का मन बना लिया है।

चुनाव जीतने के बाद नागरिकों के विश्वास पर खरा उतरने का काम करेंगे। कहा कि चुनाव जीतने के बाद जयश्री होटल के पीछे का तालाब का सौंदरीकरण करेंगे। उसके बगल में इनकम टैक्स वाली भूमि पर पार्क बनाने का काम करेंगे। जिससे कि सुबह-शाम बच्चे, बूढ़े व युवा जाकर मनोरंजन के साथ अपना समय व्यतीत करेंगे। सड़क व नाली का बेहतर ढंग से निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि एक नई सोच व नई उमंग के साथ वार्ड संख्या 15 का विकास किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें.