वार्ड संख्या 15 का करूंगा चतुर्दिक विकास, सभी समस्या का कराऊंगा समाधान : प्रमोद सिंह पिंटू
प्रमोद सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने वार्ड संख्या 15 से किया नामांकन पत्र दाखिल

मेदिनीनगर (पलामू) : वार्ड संख्या 15 के समाजसेवी प्रमोद सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने मंगलवार को मेदिनीनगर सदर प्रखंड में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन पत्र दाखिल करने के पश्चात पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वार्ड संख्या 15 में नए जुड़े वार्ड की स्थिति बहुत ही खराब है। बरसात के दिनों में पानी जमा होने से लोगों का आना-जाना मुश्किल से हो जाता है। नाली की समस्या काफी खराब है। सड़क की स्थिति काफी जर्जर है।
उन्होंने कहा कि पूर्व के वार्ड के जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों को ठगने का काम किया है। केवल व केवल अपना विकास किया है। बार-बार घर-घर पानी पहुंचाने का वायदा कर वोट मांगा लेकिन किसी घर में पानी नहीं पहुंचा। कहा कि पुण: पानी के नाम पर वोट मांगा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि काली मंदिर के नीचे जाने वाली सड़क काफी जर्जर है। इन सभी समस्याओं से क्षेत्र के नागरिक बड़े ही परेशान हैं। क्षेत्र के अधिकांश नागरिकों ने उन्हें चुनाव मैदान में उतरने को विवश किया है। उन्होंने कहा कि इस बार क्षेत्र की जनता ने उन्हें चुनाव जीताने का मन बना लिया है। चुनाव जीतने के बाद नागरिकों के विश्वास पर खरा उतरने का काम करेंगे।
कहा कि चुनाव जीतने के बाद जयश्री होटल के पीछे का तालाब का सौंदरीकरण करेंगे। उसके बगल में इनकम टैक्स वाली भूमि पर पार्क बनाने का काम करेंगे। जिससे कि सुबह-शाम बच्चे, बूढ़े व युवा जाकर मनोरंजन के साथ अपना समय व्यतीत करेंगे। सड़क व नाली का बेहतर ढंग से निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि एक नई सोच व नई उमंग के साथ वार्ड संख्या 15 का विकास किया जाएगा।