ताज़ा-ख़बर

अंतरराष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर वार्ड 17 में महिला नेतृत्व की मिसाल बनीं नीतू शर्मा

रिपोर्ट: MANISH 2 घंटे पहलेझारखण्ड

शिक्षित वार्ड में शिक्षित सोच की अपील, नीतू शर्मा ने विकास और नवाचार को बनाया मुद्दा

अंतरराष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर वार्ड 17 में महिला नेतृत्व की मिसाल बनीं नीतू शर्मा

आदित्यपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस के संदेश (शिक्षा, नवाचार और समान अवसर) को आगे बढ़ाते हुए वार्ड 17 की पार्षद प्रत्याशी नीतू शर्मा जनसंपर्क के दौरान विकास और जागरूकता को प्रमुख मुद्दा बना रही हैं। मोतियों का हार चुनाव चिन्ह के साथ क्रम संख्या 04 पर मैदान में उतरीं नीतू शर्मा का कहना है कि एक शिक्षित समाज ही वैज्ञानिक सोच और प्रगतिशील नेतृत्व को आगे बढ़ाता है। वार्ड 17 को शिक्षित मतदाताओं का क्षेत्र माना जाता है जहां लोग भावनाओं से अधिक तर्क और कार्य को महत्व देते हैं। अपने पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए वह बताती हैं कि पारदर्शिता और जवाबदेही उनकी प्राथमिकता रही है। बुधवार को दिनभर आय-व्यय का ब्यौरा जमा करने के बाद शाम को डोर-टू-डोर जनसंपर्क में निकलना उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। समर्थकों का मानना है कि जिस प्रकार विज्ञान में निरंतर प्रयास से सफलता मिलती है उसी प्रकार विकास की निरंतरता के लिए अनुभवी और सक्रिय प्रतिनिधि जरूरी है और यही संदेश नीतू शर्मा मतदाताओं तक पहुंचा रही हैं।

इन्हें भी पढ़ें.