ताज़ा-ख़बर

दिनभर आय-व्यय विवरण, शाम को जनसंपर्क, नीतू शर्मा की कार्यशैली बनी मिसाल

रिपोर्ट: MANISH 5 घंटे पहलेझारखण्ड

पारदर्शिता, प्रतिबद्धता और परिश्रम से वार्ड 17 में विश्वास की लहर

दिनभर आय-व्यय विवरण, शाम को जनसंपर्क, नीतू शर्मा की कार्यशैली बनी मिसाल

आदित्यपुर : नगर निगम चुनाव में वार्ड 17 से पार्षद प्रत्याशी नीतू शर्मा का चुनाव प्रचार इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वैलेट पेपर में क्रम संख्या 04 पर मोतियों का हार चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरीं नीतू शर्मा बिना किसी लाव-लश्कर और तामझाम के पैदल ही घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संवाद कर रही हैं। उनकी सादगी और सहज व्यवहार ने चुनावी माहौल को अलग रंग दे दिया है। क्षेत्र की महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में उनके साथ जुड़ रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि नीतू शर्मा दिखावे की राजनीति में विश्वास नहीं करतीं बल्कि अपने पिछले कार्यकाल के विकास कार्यों और जनसेवा को ही अपनी सबसे बड़ी ताकत मानती हैं। बुधवार को जीयाडा भवन स्थित कार्यालय में आय-व्यय का ब्यौरा जमा करने में दिनभर व्यस्त रहने के बावजूद शाम होते ही वे डोर-टू-डोर जनसंपर्क में निकल पड़ीं। यह समर्पण मतदाताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

वार्ड 17 को शिक्षित और जागरूक मतदाताओं का क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में नीतू शर्मा का जनसंपर्क अभियान पूरी तरह विकास और विश्वास के मुद्दे पर केंद्रित है। उनका कहना है कि पिछले कार्यकाल में किए गए सड़क, सफाई, पेयजल और जनसुविधाओं से जुड़े कार्य ही उनके समर्थन का आधार हैं। महिलाओं की भागीदारी उनके अभियान में विशेष रूप से देखने को मिल रही है। युवा वर्ग भी उन्हें कर्मठ और सुलभ प्रतिनिधि के रूप में देख रहा है। समर्थकों का मानना है कि वार्ड को ऐसे जनप्रतिनिधि की जरूरत है जो हर समय उपलब्ध रहे। नीतू शर्मा की पैदल जनसंपर्क शैली और आत्मीय संवाद ने मतदाताओं के बीच सकारात्मक माहौल तैयार किया है।

चुनावी व्यस्तता के बीच नीतू शर्मा की कार्यशैली भी चर्चा में है। बुधवार को जीयाडा भवन स्थित कार्यालय में पूरा दिन आय-व्यय का विवरण जमा करने के बाद भी वह शाम को डोर-टू-डोर जनसंपर्क के लिए निकल पड़ीं। इसे समर्थक उनकी पारदर्शिता और जिम्मेदारी का प्रतीक बता रहे हैं। नीतू शर्मा का कहना है कि चुनाव केवल जीतने का माध्यम नहीं बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही का दायित्व है। वह नियमों के पालन और पारदर्शिता को सर्वोपरि मानती हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और युवा जुड़ रहे हैं जो उन्हें कर्मठ और सुलभ जनप्रतिनिधि के रूप में देख रहे हैं। समर्थकों का मानना है कि वार्ड 17 को ऐसा प्रतिनिधि चाहिए जो उपलब्ध, जवाबदेह और निरंतर सक्रिय रहे। नीतू शर्मा की प्रतिबद्धता और सक्रियता ने चुनावी माहौल में उनके पक्ष में सकारात्मक ऊर्जा पैदा कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें.