ताज़ा-ख़बर

मोतियों की हार जीतकर वार्ड संख्या 12 का करेगा चातुर्दिक विकास : अभिषेक सिंह

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary7 घंटे पहलेझारखण्ड

पार्षद प्रत्याशी अभिषेक सिंह ने वार्ड संख्या 12 में चलाया जनसंपर्क अभियान

मोतियों की हार जीतकर वार्ड संख्या 12 का करेगा चातुर्दिक विकास : अभिषेक सिंह

मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड 12 के पार्षद प्रत्याशी अभिषेक सिंह ने वार्ड 12 में जनसंपर्क अभियान चलाया। लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर वोटरों से मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही मोतियों के हर छाप पर मोहर लगाकर विजयी बनाने की अपील भी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व के पार्षद ने वार्ड संख्या 12 को अपने हाल पर छोड़ दिया था इस कारण वार्ड में विकास की एक भी किरण नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के साथ ही वह वार्ड की तकदीर व तस्वीर बदल देंगे।

उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 12 नगर निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्ड में विकास के मामले में अव्वल होगा। उन्होंने कहा कि वार्ड 12 को सुज्जित बनाने का बड़ा विजन लेकर चल रहे हैं। कहां की वार्ड संख्या 12 में मुलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। इस कमी को दूर किया जाएगा।

वार्ड क्षेत्र में शुद्ध पेयजल, नियमित विद्युत आपूर्ति, पक्की व सुगम सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। वार्ड 12 की बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगी।

इन्हें भी पढ़ें.