ताज़ा-ख़बर

सरायकेला में सुमित चौधरी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, भाजपा ने प्रचंड जीत का किया दावा

रिपोर्ट: MANISH 6 घंटे पहलेझारखण्ड

आदित्य साहू ने साधा राज्य सरकार पर निशाना, अंदरूनी कलह से किया इंकार

सरायकेला में सुमित चौधरी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, भाजपा ने प्रचंड जीत का किया दावा

सरायकेला : नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुमित कुमार चौधरी के चुनावी कार्यालय का बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सुमित चौधरी की जीत का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने पार्टी में किसी भी प्रकार की अंदरूनी कलह से इंकार करते हुए कहा कि यदि कहीं मतभेद हैं तो आपसी रायशुमारी से उनका समाधान निकाला जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उसे भ्रष्टाचार में लिप्त बताया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा राज्य की सभी 48 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल करेगी, क्योंकि जनता पिछले छह वर्षों से मौजूदा सरकार से निराश है। साथ ही मैया सम्मान योजना की किश्त जारी किए जाने के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उद्घाटन कार्यक्रम के साथ ही नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारी का औपचारिक आगाज कर दिया है।

बाइट : आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

इन्हें भी पढ़ें.