हर काम के लिए लिए वार्ड 32 में वसूली जाने वाली रिश्वतखोरी को कराउंगी बंद : अखतरी बीबी
अखतरी बीबी ने मतदाताओं से अलमारी छाप पर मतदान की अपील की

मेदिनीनगर (पलामू) : निगम से संबंधित काम कराने के लिए वार्ड 32 में घूसखोरी चरम पर है। जन्म से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए वार्ड वासियों को रिश्वत देना पड़ता है। अगर वार्ड संख्या 32 की मतदाता उन्हें वार्ड पार्षद बनाती है तो वे पूरी तरह घूसखोरी को बंद करा देंगी। वार्ड 32 के किसी व्यक्ति को किसी तरह का ऊपरी राशि के रूप में रिश्वत नहीं देना होगा। उक्त बातें वार्ड संख्या 32 की प्रत्याशी अखतरी बीबी ने कही।
वे वार्ड संख्या 32 में चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को भरोसा दिला रही थी। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि वार्ड 32 की बेहतरी के लिए अलमारी छाप पर मोहर लगाकर जीत दिलाएं। उन्होंने कहा कि हर गली की सड़के टूटी फूटी व जीर्ण- शीर्ण हैं। नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। गंदगी चारों तरफ फैली हुई है। लेकिन इसके प्रति किसी को कोई गम नहीं है। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल नहीं मिलने के कारण वार्डवासी खासे परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता उन्हें अलमारी छाप पर वोट देकर जीत दिलाती है तो वह हर गली में पक्की सड़क, शुद्ध पेयजल व नाली का बेहतर प्रबंध करेंगी।
प्रत्येक बिजली पोल पर बेहतर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक के जितने भी वार्ड पार्षद हुए सभी ने जनता को धोखा देने का काम किया है। हर काम के लिए पैसे की उगाही होती है। वह सब बंद कराना चाहती हैं। मौके पर प्रत्याशी अखतरी बीवी के पति समाजसेवी भोला मंसूरी ने कहा कि वार्ड संख्या 32 की पूरे मतदाता उनके व्यवहार व कार्य प्रणाली से वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि अगर अखतरी बीबी को जिताया जाएगा तो वह वार्ड को मेदिनीनगर निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्ड में नंबर एक पर विकसित कराएंगे। जनसंपर्क में अखतरी बीबी के साथ गनौर शाह, इस्राफील खलीफा, आशिक शाह, मुजीब शाह, जहूर मास्टर, कोको कुरैशी, सरवर खलीफा, अख्तर हुसैन मंसूरी, इज़रायल खलीफा, राजू मंसूरी समेत कई समर्थक व वार्डवासी शामिल थे।