ताज़ा-ख़बर

बेंगाबाद में चल रहे अवैध जुआ अड्डे पर बवाल, प्रशासन की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

रिपोर्ट: Amit Sahay5 घंटे पहलेझारखण्ड

प्रशासन की लापरवाही वो मिलीभगत से अवैध धंधा लगातार फल-फूल रहा है।

बेंगाबाद में चल रहे अवैध जुआ अड्डे पर बवाल, प्रशासन की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

बेगाबाद: जिले के बेंगाबाद क्षेत्र में अवैध जुआ अड्डे के संचालन को लेकर एक बार फिर पुलिस पर सवाल उठने लगे है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बेंगाबाद थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर यह जुआ का अड्डा खुलेआम संचालित हो रहा है, जबकि प्रशासन की नजरें इस पर नहीं पड़ रही हैं। लोगों का कहना है कि यह अवैध गतिविधि रेंज ऑफिस से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक मिठाई दुकान के आसपास चलती है, जहां रोजाना शाम होते ही जुआरियों का जमावड़ा लग जाता है।

ग्रामीणों के अनुसार, यहां लाखों रुपए का जुआ खेला जाता है और बेंगाबाद के अलावा जामताड़ा, गांडेय और अहिल्यापुर जैसे क्षेत्रों से भी लोग यहां पहुंचते हैं। इससे न केवल इलाके का सामाजिक माहौल खराब हो रहा है, बल्कि आम लोगों को आने-जाने में भी परेशानी हो रही है।

बताया जाता है कि प्रशासन द्वारा कई बार छापेमारी कर इस जुआ अड्डे को हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ ही दिनों बाद यह फिर से शुरू हो जाता है। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही या मिलीभगत के कारण यह अवैध धंधा लगातार फल-फूल रहा है। चिंताजनक बात यह भी है कि इसी जुआ अड्डे से जुड़ी एक घटना में पहले एक युवक की जान भी जा चुकी है, इसके बावजूद सख्त कार्रवाई नहीं हो पाई है। इसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं, इस मामले में थाना प्रभारी ने कहा है कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जाएगी। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी ऐसे आश्वासन मिल चुके हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस परिणाम नहीं दिखा। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस बार क्या कदम उठाता है और क्या बेंगाबाद को इस अवैध जुआ अड्डे से निजात मिल पाती है या नहीं।

इन्हें भी पढ़ें.