ताज़ा-ख़बर

कपाली ओपी पुलिस व NCB की संयुक्त कार्रवाई, अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: MANISH 6 दिन पहलेअपराध

237 किलो गांजा मामले में फरार अभियुक्त दबोचा, ट्रांजिट रिमांड पर ले जाया गया ओडिशा

कपाली ओपी पुलिस व NCB की संयुक्त कार्रवाई, अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

चांडिल : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कपाली ओपी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और कपाली ओपी की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़े अभियुक्त मोहम्मद सरफराज आलम उर्फ राजा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को 15 अप्रैल 2026 को कपाली क्षेत्र के रहमतनगर, डांगरडीह से दबोचा गया। गिरफ्तार अभियुक्त को एनसीबी की टीम द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा ले जाया गया है जहां उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। यह मामला वर्ष 2025 में करीब 237 किलो गांजा की बरामदगी से जुड़ा है जिसमें एनसीबी ने पहले ही केस दर्ज किया था। कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर की गई। हमारी टीम लंबे समय से इस आरोपी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे भी मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कपाली क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी हाल में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। बताया जाता है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पूर्व में हत्या के मामले में जेल जा चुका है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

इन्हें भी पढ़ें.