ताज़ा-ख़बर

सरायकेला-खरसावां पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के 15 दिन में 2320 वाहनों पर कार्रवाई

रिपोर्ट: MANISH 2 घंटे पहलेझारखण्ड

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए पुलिस की सख्ती

सरायकेला-खरसावां पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के 15 दिन में 2320 वाहनों पर कार्रवाई

सरायकेला-खरसावां : जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। 1 सितंबर से 15 सितंबर 2025 तक पूरे जिले में सभी थानों द्वारा सड़क सुरक्षा से जुड़ी जांच और कार्रवाई की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न ब्लॉक, चौक-चौराहों और प्रमुख स्थानों पर वाहनों की जांच की गई तथा लोगों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। अभियान के दौरान कुल 2320 मामलों में कार्रवाई की गई। इसमें बिना हेलमेट वाहन चलाना, बिना मास्क वाहन चलाना, बिना लाइसेंस वाहन चलाना, ओवरलोडिंग, बिना सीट बेल्ट ड्राइविंग, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना, सिग्नल जंप करना, बिना पंजीकरण वाहन चलाना, ऑर्डर का उल्लंघन करना और अन्य उल्लंघन शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल दंडात्मक नहीं बल्कि जन-जागरूकता से भी जुड़ा हुआ है। लोगों को यह संदेश दिया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं की और दूसरों की जान बचाई जा सकती है। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें। नियमों की अनदेखी न केवल दुर्घटनाओं का कारण बनती है बल्कि समाज के लिए खतरा भी पैदा करती है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

इन्हें भी पढ़ें.